देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिजनौर जिले में खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बिजनौर (उप्र), 17 अगस्त बिजनौर जिले में खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वन रेंजर दुष्यंत सिंह ने बताया कि महिला की पहचान पिलाना गांव की निवासी संतोष देवी (60) के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि देवी अपने बेट सुबोध त्यागी और आमोद त्यागी के साथ पशुओं का चारा लेने खेत में गई थीं, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में देवी को गंभीर चोटें आईं जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और चार घंटे से अधिक समय तक सड़क पर यातायात जाम कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के समझाने के बाद स्थानीय लोग शांत हुए और विरोध समाप्त कर दिया।

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

रेंजर के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में चार पिंजरे लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट