देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में बुजुर्ग चिकित्सक घर में मृत पाए गए, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में एक बुजुर्ग चिकित्सक का शव उनके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने इसके आत्महत्या का मामला होने का संदेह व्यक्त किया है।

जियो

नयी दिल्ली, 31मई पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में एक बुजुर्ग चिकित्सक का शव उनके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने इसके आत्महत्या का मामला होने का संदेह व्यक्त किया है।

हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े | India-China Border Row: भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीनी आर्मी के साथ टकराव के कथित वीडियो को किया खारिज, राजनाथ सिंह बोले- PLA ने हमारे क्षेत्र में अधिक घुसने की कोशिश की.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि डॉ जतिंदर अहलूवालिया (74) का शव शयनकक्ष में पाया गया और उनके दोनों हाथों की तर्जनी अंगुलियां तार से इलेक्ट्रिक सॉकेट से जुड़ी थीं। वह नाक,कान,गले से संबंधित बीमारियों के चिकित्सक थे।

पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार शाम को सूचना मिली की डॉ अहलूवालिया दरवाजे की घंटी बजाने पर दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर जारी: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 51 नए केस आए सामने, राज्य में कुल संख्या 498 पहुंची : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था इसलिए उन्हें उसे काटना पड़ा।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक के परिवार के सदस्य ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और वह यहां अकेले रहते थे।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य को सूचना दे दी गई है। अपराध और फोरेंसिक दस्ते ने घटनास्थल का मुआयना किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट