देश की खबरें | संतकबीरनगर में पुलिस हिरासत में बुजुर्ग की मौत, परिवार ने बर्बरता का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संत कबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पुराने आपराधिक मामले में आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संत कबीरनगर (उप्र), 15 जुलाई संत कबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पुराने आपराधिक मामले में आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीणा ने बताया कि मृत बुजुर्ग की पहचान नागुवा गांव निवासी राम किशुन के रूप में हुई है, जो 2011 के एक आपराधिक मामले में वांछित था।

यह मामला एक पड़ोसी के साथ विवाद से जुड़ा था, लेकिन दोनों पक्ष कई वर्षों से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे।

मीणा ने बताया कि अदालत के निर्देश पर आज पुलिस उसके घर पहुंची तथा राम किशुन एवं मतई नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि जब सभी थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में राम किशुन की तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हालांकि, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राम किशुन की मौत पुलिस की बर्बरता के कारण हुई है, लेकिन एसपी ने इस दावे का खंडन किया है।

उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\