देश की खबरें | बुजुर्ग दंपती की गला घोंट कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी नगर में शनिवार की रात एक बुजुर्ग दंपती की गला घोट कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जयपुर, नौ जुलाई राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी नगर में शनिवार की रात एक बुजुर्ग दंपती की गला घोट कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि दोनों अपने मकान में मृत अवस्था में पाये गये और उनके हाथ एवं पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

खेतड़ी के पुलिस उपाधीक्षक हजारीलाल खटाना ने बताया कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कंपनी के क्वार्टर में रह रहे दर्शन सिंह (75) और उनकी पत्नी महेंद्र कौर (72) की शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने गला घोट कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में माइनिंग इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त दर्शन सिंह का बेटा अजमेर में रहता है। उन्होंने बताया कि मृत दंपती का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि दंपती की हत्या संभवत: रूपये के लेनदेन को लेकर की गई है । महेद्र कौर ब्याज पर रूपया उधार देने का काम किया करती थी ।

उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके बेटे का धन की जरूरत होने पर उन्होंने लोगों को पैसा लौटने के लिये दबाव बनाया होगा। उन्होंने बताया कि घर में किसी तरह की लूट होने के सबूत फिलहाल नहीं मिले हैं और हत्या में देनदारों का भी हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के जरिये पुलिस दल बदमाशों की तलाश में जुटी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर