अमेरिका में विनाशकारी बवंडर ने मचाई तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, Mayfield फैक्ट्री हुई तहस-नहस

अमेरिका के केंटुकी राज्य में चक्रवात की चपेट में आयी मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी में आठ कर्मचारियों की मौत हो गयी और आठ अन्य लापता हैं. कंपनी के प्रवक्ता बॉब फर्ग्यूसन ने रविवार को बताया कि अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि ‘मेफील्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स’ के 110 कर्मचारियों में से 40 को बचा लिया गया है.

Representative Image

वाशिंगटन: अमेरिका (US) के केंटुकी (Kentucky) राज्य में चक्रवात की चपेट में आयी मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी में आठ कर्मचारियों की मौत हो गयी और आठ अन्य लापता हैं. कंपनी के प्रवक्ता बॉब फर्ग्यूसन ने रविवार को बताया कि अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि ‘मेफील्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स’ (Mayfield Consumer Products) के 110 कर्मचारियों में से 40 को बचा लिया गया है. अब तक 90 से अधिक लोगों का पता लगाया जा चुका है. आठ लापता हैं और ऐसी उम्मीद है कि वे ठीक होंगे. सहयोग के लिहाज से चीन और अमेरिका के लिए यह ‘‘बहुत अच्छा वर्ष’’ रहा: अमेरिका के शीर्ष राजनयिक

उन्होंने कहा, ‘‘कई कर्मचारी चक्रवात से बचने के लिए बनाए स्थान पर एकत्रित हो गए थे और चक्रवात के लौटने के बाद वे फैक्टरी से अपने घर चले गए. बिजली गुल होने और लैंडलाइन फोन की कोई सुविधा न होने के कारण शुरुआत में उनसे संपर्क साधना मुश्किल था। हम लापता आठ लोगों का पता लगा रहे हैं.’’

गवर्नर एंडी बेशिर ने रविवार को आगाह किया कि मेफील्ड फैक्टरी और अन्य जगह जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 100 के पार जा सकती है, लेकिन बाद में मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी से मिली जानकारियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह संख्या आधी रह सकती है.

अमेरिका के मध्यपश्चिमी और दक्षिण इलाके में आए चक्रवात से केंटुकी सबसे अधिक प्रभावित रहा. चार अन्य राज्यों में बवंडर से कम से 14 लोगों की मौत हुई. अकेले बाउंलिंग ग्रीन में और उसके आसपास 11 लोगों की मौत हो गयी.

Share Now

संबंधित खबरें

India-US Ties: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 'सार्थक' बातचीत; व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और अहम तकनीकों पर बनी रणनीतिक सहमति

अमेरिका में नकली 'ओज़ेम्पिक' बेचने वाले 2 भारतीयों पर पुलिस का शिकंजा, चीन से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, हो सकती है 71 साल की सजा

H-1B Visa Rules: 'अमेरिकियों को नौकरी से निकाल कर विदेशी प्रतिभा नहीं ला सकते'; जेडी वेंस की अमेरिकी कंपनियों को दो टूक चेतावनी, भारतीय प्रोफेशनल्स की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Cyclone Alert: अंडमान सागर में बना डिप्रेशन हुआ और गहरा; म्यांमार तट से टकराने के बाद बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा 'डीप डिप्रेशन', जानिए क्या है चक्रवात 'अर्नब' की स्थिति