खेल की खबरें | आठ बार के चैम्पियन फेडरर को अगला विम्बलडन खेलने का भरोसा नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंउ के हुबर्ट हुरकाज ने 6 . 3, 7 . 6, 6 . 0 से हराया । टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ रही ।

फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंउ के हुबर्ट हुरकाज ने 6 . 3, 7 . 6, 6 . 0 से हराया । टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ रही ।

यह वह फेडरर नहीं था जिसके देखने की दुनिया भर के टेनिसप्रेमियों को आदत रही है । पिछले साल घुटने के आपरेशन के बाद से वह सिर्फ आठ मैच खेले हैं । ठीक एक महीने बाद अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रहे फेडरर से रैकेट से वैसे स्ट्रोक्स नहीं निकले जिन्होंने उन्हें 20 बार ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बनाया ।

यह पूछने पर कि क्या यहां उनका यह आखिरी मैच था, फेडरर ने कहा ,‘‘ पता नहीं । मुझे सच में नहीं पता । मुझे आत्ममंथन करना होगा ।’’

टेनिस से संन्यास की संभावना पर उन्होंने कहा ,‘‘ अभी नहीं । उम्मीद है कि अभी नहीं । अभी खेलने का लक्ष्य है ।’’

अपने 429 ग्रैंडस्लैम मैच में फेडरर ने तीसरी बार ही कोई सेट 6 . 0 से गंवाया । इससे पहले दोनों बार फ्रेंच ओपन में ऐसा हुआ था ।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में फेडरर ने कहा ,‘‘ पिछले कुछ मैच अपेक्षा के अनुरूप नहीं थे । मुझे इस तरह के हालात की आदत नहीं है । यहां तो कतई नहीं ।’’

फेडरर को अपना आदर्श मानने वाले हुरकाज ने कहा कि उन्होंने इस नतीजे की कल्पना नहीं की थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन