देश की खबरें | मराठवाड़ा में एक सप्ताह में वर्षाजनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में एक सप्ताह में वर्षाजनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हुई है। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर, सात जून महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में एक सप्ताह में वर्षाजनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हुई है। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राजस्व विभाग के अनुसार, एक से सात जून तक बाढ़ और आसमान से बिजली गिरने के कारण इन लोगों की मृत्यु हुई है।

अधिकारी ने बताया कि छह लोगों की मौत आसमान से बिजली गिरने से, एक व्यक्ति की मौत बाढ़ की चपेट में आने से तथा एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु गौशाला के ढह जाने से हुई।

उन्होंने बताया कि लातूर में तीन लोगों ने तथा जालना, धाराशिव एवं नांदेड़ में एक-एक व्यक्ति ने आसमान से बिजली गिरने की वजह से अपनी जान गंवायी।

उन्होंने बताया कि लातूर में एक महिला बाढ़ के तेज प्रवाह में बह गयी जबकि नांदेड़ में 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत गौशाला के ढ़ह जाने से हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में एक सप्ताह में कम से कम 113 मवेशियों की भी मौत हो गयी।

राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जालना, बीड, परभनी और हिंगोली जिलों के छह राजस्व क्षेत्रों में एक जून से मूसलाधार वर्षा हुई है।

बीड में गेराई तहसील के ढोंडराई क्षेत्र में चार जून को सबसे अधिक 94 मिलीमीटर वर्षा हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जून में इस क्षेत्र में औसतन 31.3 मिमी बारिश की अपेक्षा थी लेकिन माह के पहले ही सप्ताह में यहां 30 मिमी बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज