जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण 98,235 करोड़ रुपये बढ़ा, इंफोसिस, टीसीएस में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ ने पिछले सप्ताह अपने बाजार मूल्यांकन में 98,234.82 करोड़ रुपये जोड़े।

नयी दिल्ली, सात अगस्त देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ ने पिछले सप्ताह अपने बाजार मूल्यांकन में 98,234.82 करोड़ रुपये जोड़े।

इस दौरान आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों इंफोसिस और टीसीएस ने जोरदार बढ़त दर्ज की।

पिछले हफ्ते बीएसई सूचकांक सेंसेक्स 817.68 अंक या 1.42 फीसदी चढ़ा। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक में ही गिरावट हुई।

इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 28,170.02 करोड़ रुपये बढ़कर 6,80,182.93 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने 23,582.58 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की। उसका मूल्यांकन 12,31,362.26 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार मूल्यांकन 17,048.21 करोड़ रुपये बढ़कर 17,14,256.39 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 13,861.32 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,261.75 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 6,008.75 करोड़ रुपये बढ़कर 4,34,748.72 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 5,709.2 करोड़ रुपये बढ़कर 4,42,157.08 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 2,186.53 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,584.52 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का मूल्यांकन 1,668.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,21,220.18 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी तरफ एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,599.68 करोड़ रुपये घटकर 4,27,079.97 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 4,390.73 करोड़ रुपये घटकर 7,92,860.45 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी का दर्जा बरकरार रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड