Uttar Pradesh: मथुरा के एक गांव में अज्ञात बुखार से आठ बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश में मथुरा शहर से 30 किलोमीटर दूर स्थित कोह गांव में पिछले एक सप्ताह में करीब आठ बच्चों की अज्ञात बुखार से मौत होने का मामला सामने आया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

मथुरा, 24 अगस्त : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मथुरा शहर से 30 किलोमीटर दूर स्थित कोह गांव में पिछले एक सप्ताह में करीब आठ बच्चों की अज्ञात बुखार से मौत होने का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर सदर क्षेत्र के उप जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता स्वास्थ्य विभाग के सचल दस्ते के साथ सोमवार को गांव पहुंचे और मरीजों के खून के नमूने लिए.

गांव पहुंचे उप जिलाधिकारी संजीव वर्मा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप कुमार आदि को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले आठ-दस दिन से बुखार का प्रकोप है. चार दिन में आठ बच्चों की इस जानलेवा बुखार से मौत हो चुकी है. यह भी पढ़ें : नागपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

सीएमओ ने बताया, गांव के हर मरीज की जांच की जा रही है और नमूने लिए जा रहे हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Preview: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

TCS Nashik Case: टीसीएस नासिक धर्मांतरण और उत्पीड़न मामला, आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश और पूर्व IPS अधिकारी की समिति गठित

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

Bird Flu Alert in Karnataka: बेंगलुरु में बर्ड फ्लू का अलर्ट, H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद कर्नाटक सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें प्रमुख लक्षण और बचाव के उपाय