MP के मऊगंज में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट में आठ बच्चे और छात्रावास कर्मचारी घायल
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक सरकारी छात्रावास में रसोई गैस सिलेंडर फटने से कम से कम नौ लोग घायल हो गए, जिनमें आठ बच्चे शामिल हैं. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
मऊगंज (मध्य प्रदेश), 15 दिसंबर : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक सरकारी छात्रावास में रसोई गैस सिलेंडर फटने से कम से कम नौ लोग घायल हो गए, जिनमें आठ बच्चे शामिल हैं. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर नैगाडी में अनुसूचित जाति के लड़कों के छात्रावास में शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ. उन्होंने बताया कि विस्फोट में आठ बच्चे और एक रसोइया घायल हो गए. यह भी पढ़ें : बिहार के खगड़िया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत, चार अन्य घायल
जिलाधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि नैगाडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रीवा भेज दिया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
‘I Love Her’: उज्जैन में सनकी आशिक की करतूत, महिला के अंडरगारमेंट्स चुराते CCTV में कैद; सीने पर गुदवाया था नाम
मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन: फिजियोथेरेपी सेशन के बाद आया हार्ट अटैक
कूनो नेशनल पार्क में फिर गूंजी किलकारी, नामीबियाई चीता 'ज्वाला' ने दिया 5 शावकों को जन्म, संख्या बढ़कर 33 हुई (Watch Video)
‘Langdi’ Dies: मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन टी-20, 'लंगड़ी' का निधन, 18 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
\