जरुरी जानकारी | आठ बुनियादी उद्योगों में मई में 23.4 प्रतिशत गिरावट

नयी दिल्ली, 30 जून कोविड-19 महामारी एवं लॉकडाउन के चलते आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मई में एक साल पहले की तुलना में 23.4 प्रतिशत कम रहा। सरकार ने मंगलवार को इसके आधिकारिक आंकड़े जारी किए।

बुनियादी उद्योगों के उत्पादन पिछले साल मई में 3.8 प्रतिशत वृद्धि हुई थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस महीनें से मिलेगी पूरी सैलरी और पेंशन.

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उवर्रक को छोड़कर बाकी सभी सात प्रमुख क्षेत्रों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और विद्युत का उत्पादन मई में घटा।

वित्त वर्ष 2020-21 में पहले दो माह अप्रैल-मई में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बीते साल की तुलना में 30 प्रतिशत कम रहा। पिछले साल इसी अवधि में इनका उत्पादन 4.5 प्रतिशत बढ़ा था।

यह भी पढ़े | Assam Lottery Results Today: असम लॉटरी का 30 जून का लकी ड्रा रिजल्ट फटाफट ऑनलाइन assamerterter.com पर देखें.

मंत्रालय के बयान के मुताबिक अप्रैल और मई के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन प्रभाव में था। इसके चलते कोयला, सीमेंट, इस्पात, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और कच्चा तेल का उत्पादन काफी कम हुआ है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इन आठ बुनियादी उद्योगों की हिस्सेदारी 40.27 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)