देश की खबरें | नेपाल बस दुर्घटना के पीड़ितों को वापस लाने के प्रयास जारी: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि मध्य नेपाल में एक भारतीय पर्यटक बस के राजमार्ग से पलट कर 150 मीटर नीचे नदी में गिर जाने की घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्री राज्य के जलगांव जिले के थे और उनके शव वापस लाने के प्रयास जारी हैं।

मुंबई, 23 अगस्त महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि मध्य नेपाल में एक भारतीय पर्यटक बस के राजमार्ग से पलट कर 150 मीटर नीचे नदी में गिर जाने की घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्री राज्य के जलगांव जिले के थे और उनके शव वापस लाने के प्रयास जारी हैं।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में फडणवीस ने 14 यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार ने नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया है।

उन्होंने कहा, "यात्री जलगांव के हैं। जिलाधिकारी पीड़ितों और जीवित बचे हुए लोगों को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के जिलाधिकारी के संपर्क में हैं।"

अधिकारियों ने बताया कि मध्य नेपाल में एक भारतीय पर्यटक बस के राजमार्ग से फिसलकर 150 मीटर नीचे मर्स्यांगदी नदी में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए।

यह बस गोरखपुर से चली थी और पोखरा से होते हुए काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी यह तनहुन जिले के आइना पहारा में राजमार्ग से पलट गई। बस पर उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट थी और उसमें चालक और सह-चालक समेत 43 लोग सवार थे।

महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार दुर्घटना के पीड़ितों और जीवित बचे लोगों को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में है।

'पीटीआई -' के साथ बातचीत के दौरान पाटिल ने कहा, "ऐसा कहा जा रहा है कि अधिकतर यात्री जलगांव जिले से हैं। हम पुष्टि करने का प्रयास कर रहे हैं। हम उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त और नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं तथा हमने उन्हें बताया है कि जिलाधिकारी पीड़ितों और जीवित बचे लोगों की वापसी सुनिश्चित करेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड