देश की खबरें | तबलीगी जमात के 19 सदस्यों को बांग्लादेश भेजने के प्रयास जारी : अधिकारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 25 अगस्त पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि मार्च में कोविड-19 शुरू होने के बाद राज्य में फंसे पड़ोसी देश के 19 तबलीगी जमात सदस्यों को वापस भेजा जा सके।

बांग्लादेश उप उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, वे लोग अभी भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक सुरक्षित घर में ठहरे हुए हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के रायगढ़ में बिल्डिंग हादसे में मरने वालो की संख्या बढ़कर 9 हुई: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात-बांग्लादेश के 250 से अधिक सदस्य मार्च में नयी दिल्ली के निजामुद्दीन में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे।

उन्होंने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर पीटीआई से कहा कि उनमें से 19 को कोलकाता में पृथकवास और अन्य आधिकारिक प्रक्रियाओं के लिए रखा गया था। उसके बाद उन्हें सीमा के पास एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। वे सभी वायरस से संक्रमण नहीं हैं। उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

यह भी पढ़े | Maharashtra Building Collapsed: रायगढ़ बिल्डिंग हादसा, मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई.

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने भी इस घटनाक्रम की पुष्टि की।

अधिकारी ने कहा, "हम इन लोगों को बांग्लादेश वापस भेजने के तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बात चल रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)