देश की खबरें | माधव राष्ट्रीय उद्यान के 14 हेक्टेयर जंगल में भड़की आग, बुझाने के प्रयास जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के वन क्षेत्र में दो दिन पूर्व लगी आग के बाद प्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के भीतर करीब 14 हेक्टेयर जंगल में अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग भड़क गई, जिससे पेड़-पौधों के नुकसान होने के साथ-साथ जंगली जानवरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

शिवपुरी (मप्र), 31 मार्च मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के वन क्षेत्र में दो दिन पूर्व लगी आग के बाद प्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के भीतर करीब 14 हेक्टेयर जंगल में अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग भड़क गई, जिससे पेड़-पौधों के नुकसान होने के साथ-साथ जंगली जानवरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

रेंजर भुवनेश योगी ने बुधवार को कहा कि माधव राष्ट्रीय उद्यान स्थित सुरवाया, बलारपुर एवं सरदारपुरा के जंगलों में मंगलवार-बुधवार को कई स्थानों पर भीषण आग भड़क गई।

उन्होंने कहा कि आग बृहस्पतिवार सुबह तक पूरी तरह बुझा पाएंगे, क्योंकि वन के अंदर दमकल नहीं पहुंच पा रही है।

उन्होंने कहा कि आग किस कारण से लगी, यह अब तक साफ नहीं हो सका है।

योगी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में आग भड़की है, जिसके चलते दमकल भी जंगल में नहीं पहुंच सकी। ऐसे में वनकर्मियों को ही आग बुझाने के काम में लगाया गया है।

वन अधिकारियों के अनुसार आग में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

वहीं, माधव राष्ट्रीय उद्यान के सहायक संचालक अनिल सोनी ने बताया, ‘‘बलारपुर मंदिर के आसपास नागरिक घूमते रहते हैं। हो सकता हैं किसी ने जलती बीड़ी फेंक दी हो और इससे आग लगी हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिन भर हवा भी चली। इस कारण राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के बलारपुर वन क्षेत्र में भी आग फैल गई। लेकिन बलारपुर क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया है जबकि सुरवाया क्षेत्र एवं सरदारपुरा क्षेत्र में आग अभी भी लगी हुई है, जिसे बुझाने में माधव राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन जुटा है।’’

सोनी ने कहा कि हमने इन जंगलों में निगरानी बढ़ा दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी