विदेश की खबरें | अमेरिका में गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने 40 वर्षीय एक महिला और उसके 21, 17 और 11 वर्षीय तीन बच्चों को गोली मार दी थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने 40 वर्षीय एक महिला और उसके 21, 17 और 11 वर्षीय तीन बच्चों को गोली मार दी थी।

लेक वेल्स के पुलिस प्रमुख क्रिस वेलास्केज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें पता है कि वह अभी कहां है और हम उसे हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे हैं।’’

पुलिस हत्या के चार मामलों में 38 वर्षीय अल स्टेंसन को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही है।

वेलास्केज ने बताया कि गोलीबारी के इरादे का अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस घटना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

पीड़ितों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। जांचकर्ताओं का कहना है कि इन लोगों को मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे गोली मारी गई थी और जब किसी व्यक्ति ने उनके शव देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू