देश की खबरें | खदान में फंसे चार मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी : तमिलनाडु सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में तिरुनेलवेली के पास अदैमिधिप्पनकुलम गांव में शनिवार देर रात एक पत्थर खदान में काम के दौरान बड़े-बड़े पत्थर गिरने से छह मजदूर 100 फुट से अधिक गहरे गड्ढे में फंस गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि चार अन्य को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), 15 मई तमिलनाडु में तिरुनेलवेली के पास अदैमिधिप्पनकुलम गांव में शनिवार देर रात एक पत्थर खदान में काम के दौरान बड़े-बड़े पत्थर गिरने से छह मजदूर 100 फुट से अधिक गहरे गड्ढे में फंस गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि चार अन्य को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री आर.एस. राजकनप्पन को बचाव कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया और कहा कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की मदद लेने सहित हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, बचाए गए दो मजदूरों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दमकल एवं बचाव सेवा विभाग के कर्मी चार अन्य मजदूरों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।

स्टालिन ने कहा कि घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायलों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

जिलाधिकारी वी. विष्णु और पुलिस अधीक्षक पी. सरवनन बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। विष्णु ने कहा कि निजी पत्थर खदान को 2018 में लाइसेंस मिला था और 2023 में इसका नवीनीकरण होना था।

जिलाधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ''यह हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे हुआ और इसका कारण भूस्खलन हो सकता है। दो मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है। फंसे हुए चार मजदूरों को बचाने के प्रयास जारी हैं।''

उन्होंने कहा कि नौसेना से हेलीकॉप्टर की सेवाएं मांगी गईं, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं किया जा सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट