जरुरी जानकारी | प्रौद्योगिकी के प्रभावी विनियमन के लिए सामूहिक वैश्विक कार्रवाई जरूरी: वित्त मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लगातार बदलती प्रौद्योगिकी और तकनीक संचालित भुगतान प्रणालियों के प्रभावी विनियमन के लिए 'सामूहिक वैश्विक कार्रवाई' का आह्वान किया।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लगातार बदलती प्रौद्योगिकी और तकनीक संचालित भुगतान प्रणालियों के प्रभावी विनियमन के लिए 'सामूहिक वैश्विक कार्रवाई' का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अब तक नियामक लगातार बदल रही प्रौद्योगिकी को विनियमित करने में केवल "बराबरी तक पहुंचने" में लगे हैं और इसलिए इसे विनियमित करने को लेकर कोई तय सूत्र नहीं है।

उनकी टिप्पणी सरकार द्वारा क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने के लिए कानून लाने की तैयारी की पृष्ठभूमि में आयी है।

वित्त मंत्री ने कहा, "ऐसे में जब हम राष्ट्रीय स्तर पर इस बारे में सोच रहे हैं, एक वैश्विक तंत्र होना चाहिए जिसके माध्यम से हम लगातार प्रौद्योगिकी में होने वाले बदलाव की निगरानी करें। प्रौद्योगिकी मतबल क्रिप्टोकरेंसी हो सकता या तकनीक-संचालित भुगतान प्रणाली या आंकड़े की गोपनीयता, या फिर यह सुनिश्चित करना कि आंकड़ों का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए।’’

सीतारमण ने कहा, "अगर आप आंकड़ों को राजस्व पैदा करने वाले विकल्पों के रूप में देख रहे हैं, तो इसके विनियमन के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।"

उन्होंने 'इन्फिनिटी मंच 2021' को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी किसी भौतिक सीमा का सम्मान नहीं करती है और सीमाओं को पार करने की ताकत रखती है। इसका मतलब है कि प्रभावी तरीके से विनियमन के लिए वैश्विक कार्रवाई ही एकमात्र तरीका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\