जरुरी जानकारी | डेयरी उद्योग को ऊर्जा दक्ष बनाएगी ईईएसएल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने डेयरी उद्योग में दक्ष नवीकरणीय उर्जा प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए एनर्जी एफिशिएंशी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ समझौता किया है।

नयी दिल्ली, छह मई राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने डेयरी उद्योग में दक्ष नवीकरणीय उर्जा प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए एनर्जी एफिशिएंशी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ समझौता किया है।

एनडीबीडी के कार्यकारी निदेशक मीनेश शाह और ईईएसएल के निदेशक (परियोजना) वेंकटेश द्विवेदी ने गुजरात के आनंदा में पांच मई को वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

समझौते के अनुसार, ईईएसएल देश भर में सहकारी डेयरी क्षेत्र में संयंत्रों के लिए तकनीकी रूप से सुदृढ़ वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादन समाधान की संकल्पना, प्रस्ताव और डिजाइन उपलब्ध कराएगी।

यह गैर-पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन मॉडल के डिजाइन, विकास और संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी और वित्त पोषण सहायता की भी व्यवस्था करेगी।

वहीं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादन मॉडल की अवधारणा, विकास और कार्यान्वयन की सुविधा के लिए डेयरी व्यवसाय या डेयरी संयंत्र प्रबंधन या अन्य संबंधित गतिविधियों में अपनी विशेषज्ञता मुहैया करायेगा।

ईईएसएल बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाले उपक्रमों का संयुक्त उद्यम है। यह देश में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के उपायों को आगे बढ़ाती है।

इस अवसर पर एनडीडीबी की अध्यक्ष वर्षा जोशी ने कहा कि एनडीडीबी और ईईएसएल डेयरी सहकारी संस्थानों के लिए नवीन व्यापार मॉडल (ऊर्जा-कुशल समाधान) को डिजाइन और विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

ईईएसएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष सौरभ कुमार के अनुसार मजबूत डेयरी सहकारी नेटवर्क ऊर्जा-कुशल समाधानों को अपनाकर परिचालन लागत को कम कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड