देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां बढ़ाने का शैक्षिक संगठन ने किया विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में प्रधानाध्यापकों और प्रधानाध्यापिकाओं के संगठन (एएसएचएच) ने मंगलवार को कहा कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी बढ़ाने के फैसले से बच्चों का फायदे से ज्यादा नुकसान होगा। एएसएचएच ने राज्य सरकार से इस संबंध में स्कूलों को फैसला करने का अधिकार देने का आग्रह किया।

कोलकाता, 14 जून पश्चिम बंगाल में प्रधानाध्यापकों और प्रधानाध्यापिकाओं के संगठन (एएसएचएच) ने मंगलवार को कहा कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी बढ़ाने के फैसले से बच्चों का फायदे से ज्यादा नुकसान होगा। एएसएचएच ने राज्य सरकार से इस संबंध में स्कूलों को फैसला करने का अधिकार देने का आग्रह किया।

भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 11 दिन बढ़ाकर 26 जून तक कर दी है।

एएसएचएच के महासचिव चंदन कुमार मैती ने एक बयान में कहा, ‘‘हम आपसे अनुरोध करते हैं कि छात्रों और अन्य हितधारकों के हित में गर्मियों की छुट्टियों के विस्तार के संबंध में स्कूल अधिकारियों को फैसला करने की अनुमति दें।’’

चंदन कुमार मैती ने कहा कि हालांकि इस तरह के निर्णय से छात्रों के लिए चिंता प्रदर्शित होती है, लेकिन यह फैसला कई छात्रों के लिए फायदे से अधिक नुकसानदायक साबित होगा।

मैती ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद शैक्षणिक संस्थान फिर से खुल गए हैं और इस तरह की लंबी छुट्टी छात्रों के लिए उपयुक्त नहीं है, क्योंकि लंबे समय बाद उन्हें शिक्षकों से सीखने का मौका मिल रहा है।

एएसएसएच राज्य सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाध्यापिकाओं का संगठन है। एएसएसएच ने अगले साल की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा को भी हरी झंडी दे दी है। एएसएसएच का कहना है कि पूरे पाठ्यक्रम को पूरा करना मुश्किल होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील