विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब सूबे में छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थान तीन दिन के लिए बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब सूबे में एक निजी कॉलेज के परिसर में हुई कथित दुष्कर्म की घटना के खिलाफ छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पंजाब सरकार ने सूबे के सभी शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया है और अबतक 600 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 18 अक्टूबर पाकिस्तान के पंजाब सूबे में एक निजी कॉलेज के परिसर में हुई कथित दुष्कर्म की घटना के खिलाफ छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पंजाब सरकार ने सूबे के सभी शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया है और अबतक 600 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।

मरियम नवाज की अगुवाई वाली सरकार ने सभी प्रकार की सार्वजनिक सभाओं पर रोक लगा दिया है। यह कदम छात्रों के विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करने और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा शुक्रवार की नमाज के बाद ‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता’ के लिए किए प्रस्तावित प्रदर्शनों का मुकाबला करने के लिए उठाया गया है।

पंजाब सरकार ने घोषणा की, ‘‘सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शुक्रवार से रविवार तक बंद रहेंगे।’’

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में पूरे प्रांत में 600 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया है।

हालांकि, पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए कई छात्रों को उनके अभिभावकों से हलफनामा लेने के बाद रिहा कर दिया गया है।

दूसरी ओर, अभिभावकों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने छात्रों के खिलाफ बल का प्रयोग किया, जिससे दर्जनों छात्र घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस छात्रों के साथ कठोर अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है।

पंजाब सूबे के कई शहरों में सोमवार से ही हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि लाहौर के ‘पंजाब कॉलेज फॉर विमेन’ में एक छात्रा के साथ सुरक्षा गार्ड द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इस घटना के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन में कम से कम 50 छात्रा घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

इस बीच, मरियम नवाज ने कहा कि बलात्कार की कथित घटना का कोई सबूत नहीं मिला है और यह ‘‘फर्जी खबर’’ है।

संघीय जांच एजेंसी की साइबर अपराध शाखा ने कथित ‘दुष्कर्म की खबर’ फैलाने के लिए कुछ वरिष्ठ पत्रकारों, वकीलों, टिकटॉकर्स की गिरफ्तारी के लिए सूबे में छापेमारी की कार्रवाई की है।

कथित दुष्कर्म की घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में 38 वरिष्ठ पत्रकारों और टिकटॉकर्स के खिलाफ प्राथमिकी में दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका