देश की खबरें | आगरा में शिक्षा विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की टीम ने आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में तैनात एक कर्मी को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

आगरा(उप्र), आठ मार्च उत्तर प्रदेश पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की टीम ने आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में तैनात एक कर्मी को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

टीम के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कर्मचारी एक व्यक्ति से मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

शास्त्रीपुरम में रहने वाले अश्विन कुमार के पिता सिंकदरा स्थित ‘स्टुअर्ट वार्ड मेमोरियल कॉलेज’ में शिक्षक थे और उनका निधन हो चुका है। पिता के निधन के चार साल बाद अश्विन ने शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी के लिए आवेदन किया था, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल रही थी।

कुछ समय पहले अश्विन डीआईओएस कार्यालय गया था जहां उसकी मुलाकात कर्मचारी रामप्रकाश से हुई।

अश्विन ने बताया कि रामप्रकाश ने नौकरी लगवाने के एवज़ में पांच लाख रुपये की मांग की।

आरोपी ने अश्विन को बृहस्पतिवार को रकम के साथ ‘लॉयर्स कॉलोनी’ में बुलाया था। इस दौरान भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की टीम ने घेराबंदी करके आरोपी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना सिकंदरा के प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि टीम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\