जरुरी जानकारी | खाद्य तेल-तिलहनों में गिरावट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में नरमी के रुख के कारण बुधवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी लगभग सभी खाद्य तेल- तिलहनों में गिरावट दर्ज हुई। दाम ऊंचा होने के कारण लिवाली कमजोर रहने से मूंगफली तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई विदेशों में नरमी के रुख के कारण बुधवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी लगभग सभी खाद्य तेल- तिलहनों में गिरावट दर्ज हुई। दाम ऊंचा होने के कारण लिवाली कमजोर रहने से मूंगफली तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि फिलहाल मलेशिया एक्सचेंज में नरमी का रुख है और शिकॉगो एक्सचेंज बंद होने से कामकाज कमजोर है।

उन्होंने कहा कि कि आयातित सूरजमुखी तेल की नरमी किसी भी तेल तिलहन को उठने नहीं देगा। शिकागो एक्सचेंज बंद होने से कामकाज लगभग कमजोर है। सस्ते आयातित सूरजमुखी तेल की वजह से देशी सूरजमुखी, सोयाबीन तेल के साथ साथ आयातित सोयाबीन तेल भी खप नहीं रहा है।

देश में तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाना और देशी तेल-तिलहन बाजार विकसित करना ही इस स्थिति से निपटने का एकमात्र विकल्प हो सकता है।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,085-5,185 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,650-6,710 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,625 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,470-2,745 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,120 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,705 -1,785 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,705 -1,815 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,300 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,650 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,145-5,240 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,910-5,005 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड