जरुरी जानकारी | खाद्य तेल आयात फरवरी में 12 प्रतिशत बढ़कर 10.98 लाख टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का खाद्य तेल आयात फरवरी में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 10.98 लाख टन रहा।

नयी दिल्ली, 15 मार्च देश का खाद्य तेल आयात फरवरी में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 10.98 लाख टन रहा।

उद्योग संगठन साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि फरवरी में खाद्य तेल आयात बढ़कर 10,98,475 टन हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 9,83,608 टन था। अखाद्य तेल का आयात फरवरी में घटकर 16,006 टन रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 36,389 टन था।

वनस्पति तेलों (खाद्य तेल और अखाद्य तेल) का कुल आयात इस साल फरवरी में नौ प्रतिशत बढ़कर 11,14,481 टन हो गया, जो एक साल पहले 10,19,997 टन था।

नवंबर 2022 से फरवरी 2023 की अवधि के दौरान खाद्य तेलों का आयात पिछले तेल विपणन वर्ष की इसी अवधि के 45,91,220 टन से बढ़कर 58,44,765 टन हो गया।

तेल विपणन वर्ष नवंबर से अक्टूबर तक चलता है।

तेल वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों में गैर-खाद्य तेलों का आयात एक साल पहले की अवधि के 99,938 टन से घटकर 43,135 टन रह गया।

नवंबर 2022-फरवरी 2023 की अवधि के दौरान वनस्पति तेलों का कुल आयात पिछले वर्ष के 46,91,158 टन से 26 प्रतिशत बढ़कर 58,87,900 टन हो गया।

भारत इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल आयात करता है, जबकि सोयाबीन तेल अर्जेंटीना और ब्राजील से आता है।

एसईए ने चालू तेलवर्ष के पहले चार महीनों में आरबीडी (रिफाइंड) पामोलिन के आयात में 8.20 लाख टन की भारी वृद्धि पर चिंता व्यक्त की, जो कुल पाम तेल आयात का लगभग 22.5 प्रतिशत भाग है।

इसने कहा, ‘‘आरबीडी पामोलिन के अत्यधिक आयात और महज पैकर्स में तब्दील होने के कारण भारत का पाम रिफाइनिंग उद्योग की क्षमता का बहुत कम उपयोग हो रहा है।’’

उद्योग संगठन ने कहा कि आरबीडी पामोलिन पर अतिरिक्त 7.5 प्रतिशत कृषि उपकर लगाकर सीपीओ (क्रूड पाम ऑयल) और रिफाइंड पामोलिन/पाम ऑयल के बीच शुल्क अंतर को मौजूदा 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर कम से कम 15 प्रतिशत करने की आवश्यकता है।

एसईए ने कहा, ‘‘सरसों के लिए मौजूदा एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 5,450 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि विभिन्न मंडियों में सरसों को एमएसपी से कम से कम 300-400 रुपये प्रति किलो नीचे बेचा जा रहा है। सहकारी संस्था नाफेड द्वारा सभी प्रमुख मंडियों में, एमएसपी दर पर सरसों की खरीद शुरू करने की तत्काल आवश्यकता है...सरसों वायदा व्यापार को फिर से शुरू करने की भी जरुरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\