जरुरी जानकारी | विपणन वर्ष 2023-24 में नवंबर-जुलाई में खाद्य तेल आयात में 1.6 प्रतिशत की गिरावट: एसईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विपणन वर्ष 2023-24 के पहले नौ महीनों (नवंबर-जुलाई) में भारत का खाद्य तेल आयात मामूली 1.6 प्रतिशत घटकर 119.35 लाख टन रह गया है।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त विपणन वर्ष 2023-24 के पहले नौ महीनों (नवंबर-जुलाई) में भारत का खाद्य तेल आयात मामूली 1.6 प्रतिशत घटकर 119.35 लाख टन रह गया है।

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के अनुसार, नवंबर 2023-जुलाई 2024 की अवधि के दौरान खाना पकाने के तेलों का आयात 1,19,35,227 टन रहा, जबकि विपणन वर्ष 2022-23 की इसी अवधि में यह 1,21,22,711 टन था।

तेल विपणन वर्ष नवंबर से अक्टूबर तक चलता है। भारत की 50 प्रतिशत से अधिक खाद्य तेल की मांग आयात के माध्यम से पूरी की जाती है।

एसईए के आंकड़ों से पता चलता है कि हालांकि, गैर-खाद्य तेलों का आयात 1,32,242 टन से बढ़कर 1,88,955 टन हो गया।

चालू तेल वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान वनस्पति तेलों (खाद्य और गैर-खाद्य तेलों) का कुल आयात 121.24 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 122.55 लाख टन की तुलना में एक प्रतिशत कम है।

तेल वर्ष 2023-24 के पहले नौ महीनों में भारत ने 15,18,671 टन रिफाइंड खाद्य तेल का आयात किया, जो पिछले तेल वर्ष की इसी अवधि के दौरान आयात किए गए 16,40,960 टन से सात प्रतिशत कम है। कच्चे खाद्य तेलों का आयात 1,04,81,751 टन से एक प्रतिशत घटकर 1,04,16,556 टन रह गया।

तेल वर्ष 2023-24 के पहले नौ महीनों के दौरान कुल पाम ऑयल आयात चार प्रतिशत घटकर 68,45,097 टन रह गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 71,17,834 टन था। इसके विपरीत, सॉफ्ट ऑयल का आयात 50,04,877 टन से बढ़कर 50,90,131 टन हो गया।

इंडोनेशिया और मलेशिया भारत को आरबीडी पामोलिन और कच्चे पाम तेल (सीपीओ) के प्राथमिक आपूर्तिकर्ता हैं। कच्चे सोयाबीन डीगम्ड तेल का आयात मुख्य रूप से अर्जेंटीना और ब्राजील से किया जाता है, जबकि कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात रूस, रोमानिया, यूक्रेन और अर्जेंटीना से किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\