जरुरी जानकारी | ईडीएफ असैन्य परमाणु क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने पर कर रही विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्रांस के ईडीएफए समूह ने सोमवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र में असैन्य परमाणु क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिये व्यवहार्यता पूर्व अध्ययन को लेकर 12ईएन और शहर के शैक्षणिक संस्थान वीजेटीआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

मुंबई, 14 सितंबर फ्रांस के ईडीएफए समूह ने सोमवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र में असैन्य परमाणु क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिये व्यवहार्यता पूर्व अध्ययन को लेकर 12ईएन और शहर के शैक्षणिक संस्थान वीजेटीआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

12ईएन कई संगठनों को एक मंच पर लाने वाली इकाई है। उसने परमाणु शिक्षा और प्रशिक्षण में शामिल फ्रांसिसी पक्षों को जोड़ा है।

यह भी पढ़े | Tatkal Ticket Booking Tricks: स्पेशल ट्रेनों के तत्काल टिकट निकालने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, कई गुना बढ़ जाएगा सीट रिजर्वेशन का चांस.

दुनिया में बड़े परमाणु संयंत्रों के निर्माण से जुड़ी ईडीएफ ने एक बयान में कहा कि उसका मकसद परियोजना की मदद के लिये विभिन्न कौशल रखने वाले प्रतिभाओं को तैयार करना है। ईडीएफ ही जैतापुर में लगभग 10,000 मेगावाट क्षमता की छह ईपीआर (यूरोपीयन प्रेसराइज्ड रिएक्टर) लगा रही है।

बयान के अनुसार, ‘‘इस पहल के जरिये ईडीएफ 12ईएन और वीजेआईटी का मकसद संस्थान, औद्योगिक और शैक्षणिक स्तरों पर असैन्य परमाणु क्षेत्र में भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान करना है। साथ ही इस समझौते का उद्देश्य उद्योग की बेहतर गतिविधियों को अपनाना, सुरक्षा के उच्च मानदंडों को पूरा करना तथा अत्याधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था तैयार करना है।’’

यह भी पढ़े | Hindi Diwas 2020: दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी है हिंदी, इसे संवार रहे नए रचनाकार.

उत्कृष्टता केंद्र का लक्ष्य जैतापुर परियोजना के क्रियान्वयन के लिये सभी प्रकार के जरूरी कौशल का विकास करना है।

जैतापुर परियोजना से दो ईपीआर इकाइयों के निर्माण के चरण में करीब 25,000 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\