देश की खबरें | ईडी ने करुवन्नूर बैंक धोखाधड़ी के आरोपियों को ईडी की हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने 150 करोड़ रुपये के करुवन्नूर सहकारी बैंक कथित घोटाले के संबंध में गिरफ्तार दो लोगों को तीन दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है।

कोच्चि, पांच सितंबर केरल में एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने 150 करोड़ रुपये के करुवन्नूर सहकारी बैंक कथित घोटाले के संबंध में गिरफ्तार दो लोगों को तीन दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है।

ईडी ने सोमवार को घोटाले में कथित भूमिका के लिए सतीश कुमार और किरण पी.पी. को गिरफ्तार किया था। आज उन्हें यहां विशेष पीएमएलए अदालत में पेश कर उनकी हिरासत मांगी गई।

विशेष अदालत ने आरोपियों को शुक्रवार तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी के अनुसार, किरण ने सीपीआई (एम) के नियंत्रण वाले बैंक से 24.5 करोड़ रुपये का गबन किया और 14 करोड़ रुपये से अधिक की रकम कुमार के साथ साझा की।

ईडी ने अदालत के समक्ष यह आरोप भी लगाया कि कुमार सरगना है।

एजेंसी ने दावा किया कि किरण ने कुमार की मदद से 51 बेनामी लेनदेन के जरिए 24.5 करोड़ रुपये का गबन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें