Cyber Fraud Cases: ED ने साइबर धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में गुजरात, महाराष्ट्र में छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय ने साइबर अपराध से जुड़े 100 करोड़ रुपये से अधिक के धन धोशन मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र में छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. इन साइबर अपराधियों पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर अपराध करने और विदेश में 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्थानांतरित करने का आरोप है.

अहमदाबाद, 25 जून : प्रवर्तन निदेशालय ने साइबर अपराध से जुड़े 100 करोड़ रुपये से अधिक के धन धोशन मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र में छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. इन साइबर अपराधियों पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर अपराध करने और विदेश में 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्थानांतरित करने का आरोप है. संघीय जांच एजेंसी के सूरत उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गुजरात के सूरत और अहमदाबाद तथा मुंबई में यह छापेमारी की.

सूत्रों ने बताया कि धन शोधन का यह मामला मकबूल डॉक्टर, काशिफ डॉक्टर, बासम डॉक्टर, महेश मफतलाल देसाई, माज अब्दुल रहीम नाडा और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ गुजरात पुलिस की एक प्राथमिकी से सामने आया है. उन्होंने कहा कि आरोप है कि साइबर अपराधी विभिन्न साइबर धोखाधड़ी जैसे कि नकली यूएसडीटी ट्रेडिंग (क्रिप्टो मुद्रा), ‘डिजिटल अरेस्ट’, कानून प्रवर्तन एजेंसियों आदि के नकली नोटिस भेजकर बेकसूर लोगों को धमकी देने जैसे विभिन्न साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से आम लोगों को धोखा देने में शामिल थे. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : महिला कांस्टेबल ने दोपहिया वाहन पर सवार महिला की पिटायी की, बाद में माफी मांगी

साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से भोले-भाले लोगों से प्राप्त धन को या तो ‘डमी’ व्यक्तियों के केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) का उपयोग करके या फर्जी केवाईसी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए बैंक खातों में जमा किया गया था. सूत्रों ने कहा कि विभिन्न ‘अंगड़िया’ या हवाला ऑपरेटर के माध्यम से इस अवैध धन को क्रिप्टो करेंसी में बदला जाता था और संदेह है कि आरोपियों ने विदेश में 100 करोड़ रुपये से अधिक धन भेजा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट