देश की खबरें | ईडी ने चिटफंड मामले में 'एल2: एम्पुरान' के निर्माता गोपालन से पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मलयालम फिल्म ‘एल2 : एम्पुरान’ के निर्माताओं में से एक गोकुलम गोपालन से कोच्चि स्थित एजेंसी के कार्यालय में उनकी चिटफंड कंपनी द्वारा विदेशी मुद्रा कानून के कथित ‘उल्लंघन’ के संबंध में पूछताछ की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कोच्चि, सात अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मलयालम फिल्म ‘एल2 : एम्पुरान’ के निर्माताओं में से एक गोकुलम गोपालन से कोच्चि स्थित एजेंसी के कार्यालय में उनकी चिटफंड कंपनी द्वारा विदेशी मुद्रा कानून के कथित ‘उल्लंघन’ के संबंध में पूछताछ की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत केरल के इस व्यवसायी का बयान दर्ज किया।

बताया जाता है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले सप्ताह कोझीकोड़ और चेन्नई में मामले में की गई छापेमारी के दौरान उनसे पूछताछ की थी।

एजेंसी ने कहा है कि उसने गोपालन के स्वामित्व वाली चिटफंड कंपनी श्री गोकुलम चिट्स एंड फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों में छापेमारी के बाद 1.5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए।

जांच एजेंसी के आरोपों पर प्रतिक्रिया जानने के लिए निर्माता से संपर्क नहीं किया जा सका।

ईडी की छापेमारी ‘लूसिफ़ेर’ त्रयी की दूसरी फिल्म ‘एल 2 : एम्पुरान’ को लेकर हाल ही में उठे विवाद की पृष्ठभूमि में हुई है।

मलयालम सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जाने वाली ‘एल 2: एम्पुरान’ 27 मार्च को रिलीज हुई थी और जल्द ही दक्षिणपंथी राजनीति की आलोचना और 2002 के गुजरात दंगों के परोक्ष उल्लेख को लेकर गरमागरम बहस का विषय बन गई।

इस फिल्म के अन्य निर्माता क्रमशः आशीर्वाद सिनेमा और लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले एंटनी पेरुंबवूर और ए सुबास्करन हैं।

पेरुंबवूर के अनुसार, विवाद के बाद फिल्म से दो मिनट से अधिक के दृश्य हटा दिए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now