देश की खबरें | ईडी ने संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में वाद्रा को नया समन जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रिटेन में रह रहे हथियार सलाहकार संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा को नया समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रिटेन में रह रहे हथियार सलाहकार संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा को नया समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि वाद्रा को इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए 17 जून को संघीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। इस मामले की जांच धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

वाद्रा (56) को इस मामले में 10 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह यह कहकर पेश नहीं हुए थे कि नौ जून को उनमें फ्लू जैसे लक्षण थे और उन्होंने प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड जांच कराई थी।

उनके वकील ने तब कहा था कि वाद्रा का समन को नजरअंदाज करने का कोई इरादा नहीं है और वह इस महीने के अंत में विदेश यात्रा से पहले या बाद में कभी भी ईडी के समक्ष पेश होने के लिए तैयार हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि एजेंसी ने वाद्रा को पीएमएलए के तहत बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है, जिसके बाद मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया जाएगा।

ईडी ने हरियाणा में 2008 के एक भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक अलग धनशोधन मामले में अप्रैल में लगातार तीन दिन तक वाद्रा से पूछताछ की थी। ईडी द्वारा धनशोधन के तीन मामलों में उनकी जांच की जा रही है।

वर्ष 2016 में आयकर विभाग द्वारा दिल्ली में छापेमारी के तुरंत बाद भंडारी (63) लंदन भाग गया था।

ब्रिटेन की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत में भारत सरकार द्वारा प्रत्यर्पण मामले में भंडारी को बरी किए जाने के खिलाफ ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय में अपील करने की अनुमति मांगने के लिए दायर आवेदन को अस्वीकार कर दिया था। इस प्रकार कानून का सामना करने के लिए उसे देश में लाए जाने की संभावना लगभग समाप्त हो गई।

ईडी ने इस मामले में 2023 में आरोप-पत्र दाखिल किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भंडारी ने 2009 में लंदन में 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित घर खरीदा था और ‘‘रॉबर्ट वाद्रा के निर्देशानुसार इसका नवीनीकरण कराया था। वाद्रा ने ही नवीनीकरण के लिए धन मुहैया कराया था’’।

वाद्रा ने इस बात से इनकार किया है कि उनके पास प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लंदन में कोई संपत्ति है। आरोपों को ‘‘राजनीतिक षड्यंत्र’’ करार देते हुए वाद्रा ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उन्हें ‘‘परेशान’’ किया जा रहा है।

ईडी राजस्थान के बीकानेर में एक भूमि सौदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक अलग धनशोधन मामले में भी वाद्रा की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी