देश की खबरें | ईडी भाजपा की ‘राजनीतिक शाखा’ के रूप में कार्य कर रही है : आम आदमी पार्टी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रहा है और आबकारी नीति मामले की जांच का इरादा पार्टी को ‘‘फंसाना’’ है।
नयी दिल्ली, 17 मई आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रहा है और आबकारी नीति मामले की जांच का इरादा पार्टी को ‘‘फंसाना’’ है।
ईडी ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें ‘आप’ को भी बतौर आरोपी नामजद किया गया है। यह पहली बार है जब पदस्थ मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी को धनशोधन के मामले में नामजद किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहां एक विशेष अदालत के समक्ष एक विस्तृत अभियोजन शिकायत दाखिल की गई। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा आने वाले दिनों में 200 पृष्ठों के आरोप पत्र पर संज्ञान ले सकती हैं।
‘आप’ ने दावा किया कि ईडी को उसके नेताओं से एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ है।
पार्टी ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘ईडी भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही है। इस फर्जी जांच की शुरुआत से ही उसका इरादा ‘आप’ को फंसाना, उसके सभी शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करना और पार्टी को कुचलना था। ईडी के आरोप पत्र में ‘आप’ और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाया गया है, जो इस बड़ी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।’’
इसमें कहा गया, ‘‘अब अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ की सभी संपत्तियां और बैंक खाते जब्त कर लिए जाएंगे, जो उत्पीड़न और अन्याय करने जैसा होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)