देश की खबरें | ईडी ने भारतीयों को अवैध रूप से विदेश भेजने वाले एजेंट, आव्रजन एजेंसियों का पता लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 30 मूल पासपोर्ट बरामद किए हैं और विभिन्न एजेंट और आव्रजन एजेंसियों के नाम भी पता लगाए हैं जो बड़े पैमाने पर भारतीयों को ‘‘डंकी रूट’’ के जरिये अवैध रूप से विदेश भेजने का धंधा चला रहे थे।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 30 मूल पासपोर्ट बरामद किए हैं और विभिन्न एजेंट और आव्रजन एजेंसियों के नाम भी पता लगाए हैं जो बड़े पैमाने पर भारतीयों को ‘‘डंकी रूट’’ के जरिये अवैध रूप से विदेश भेजने का धंधा चला रहे थे।

‘डंकी रूट’ उस रास्ते को कहते हैं, जिसके जरिए प्रवासी नागरिक अवैध तरीके से किसी देश तक पहुंचते हैं।

संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने यह जानकारी पंजाब और हरियाणा में बुधवार को की गई छापेमारी के बाद प्राप्त की। यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज एक मामले के तहत की गई थी।

यह मामला फरवरी में अमेरिका से कई भारतीयों को वापस भेजे जाने के बाद दर्ज किया गया था।

इसमें कहा गया है कि पंजाब में अमृतसर, संगरूर, पटियाला और मोगा तथा हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जैसे शहरों में ईडी ने छापेमारी की। धन शोधन का यह मामला हरियाणा और पंजाब में पुलिस द्वारा इन मामलों में दर्ज की गई प्राथमिकी से सामने आया है।

ईडी ने कहा कि लोगों को ‘डंकी रूट’ के माध्यम से भेजने में शामिल एजेंट में से एक के घर से 30 मूल पासपोर्ट पाए गए।

इसने कहा कि अभियान के दौरान ‘‘विश्वसनीय साक्ष्य’’ मिले हैं, जो दर्शाते हैं कि एजेंट ने अपने ग्राहकों को धोखा देकर करोड़ों रुपये के नकद या ‘‘हवाला’’ लेनदेन किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर