देश की खबरें | कोलकाता और आस-पास के कई स्थानों पर दुर्गा की मूर्तियों का किया गया पर्यावरण अनुकूल विसर्जन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जलाशयों को प्रदूषण से बचाने के लिए कोलकाता और उसके आसपास कई स्थानों पर देवी दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को नदियों और तालाबों में प्रवाहित करने के बजाय पंडाल के अंदर ही पर्यावरण अनुकूल विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई।

कोलकाता, 15 अक्टूबर जलाशयों को प्रदूषण से बचाने के लिए कोलकाता और उसके आसपास कई स्थानों पर देवी दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को नदियों और तालाबों में प्रवाहित करने के बजाय पंडाल के अंदर ही पर्यावरण अनुकूल विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस प्रक्रिया में विसर्जन से पहले की सभी रस्मों का पालन किया गया। पर्यावरणविदों ने भी विसर्जन के इस अनूठे तरीके की प्रशंसा की।

उत्तरी कोलकाता के पूजा आयोजक ताला प्रत्तय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ अतीत में हुगली नदी तक गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकालने की प्रथा को त्यागते हुए हमने इस पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन का विकल्प चुना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यद्यपि, मूर्ति को तुरंत क्रेन द्वारा पानी से बाहर निकाल लिया जाता है, लेकिन मूर्तियों को बनाने में इस्तेमाल किए गए रसायनों से नदी का पानी दूषित होने का खतरा होता है।’’

ताला प्रत्तय के पूजा समारोह में भारी भीड़ जुटती है।

पाटुली में केंदुआ शांति संघ पूजा के आयोजकों ने भी ‘फायर ब्रिगेड’ के माध्यम से पानी का छिड़काव करके अपनी मूर्ति के 'विसर्जन' की व्यवस्था की।

पूजा समिति के प्रमुख आयोजक बप्पादित्या दासगुप्ता ने कहा, ‘‘ हमने सभी रिवाजों का पालन किया। लेकिन पर्यावरण एवं पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए हमने पंडाल के अंदर ही विसर्जन करने का तरीका अपनाया।’’

उन्होंने कहा कि मूर्ति का पंडाल के भीतर ही ‘विसर्जन’ किया गया। उन्होंने कहा कि यही प्रक्रिया अगले साल भी अपनाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\