देश की खबरें | भाजपा सरकार में ‘ईज ऑफ डूइंग‘ का मतलब हत्या, बलात्कार, लूट और भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को सरकार से हटाने का आह्वान करते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में ‘ईज ऑफ डूइंग’ का मतलब हत्या, बलात्कार, लूट और भ्रष्टाचार है।

लखनऊ, 11 जून समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को सरकार से हटाने का आह्वान करते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में ‘ईज ऑफ डूइंग’ का मतलब हत्या, बलात्कार, लूट और भ्रष्टाचार है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में ‘ईज ऑफ डूइंग’ का मतलब हत्या, बलात्कार, लूट और भ्रष्टाचार है। उन्होंने सवाल उठाया, ‘‘क्या निवेशक सम्मेलन में कट्टे-तमंचे की आपूर्ति और उत्पादन के करार पर हस्ताक्षर किए गए थे? कौशल विकास के अंतर्गत क्या अपराध का प्रशिक्षण दिलाया जाता है?’’

यादव ने आरोप लगाया कि व्यापारियों को सुरक्षा एवं सुविधा देने के बजाय उनसे वसूली, फिरौती की छूट दी जाती है, भाजपा राज में भ्रष्टाचार अब उजागर हो चला है।

उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि मुख्यमंत्री की नाक के नीचे जो हो रहा है वह उन्हें क्यों नहीं दिखाई दे रहा है?

सपा मुख्यालय से रविवार को जारी एक बयान में यादव ने कहा, ''भाजपा सरकार जो कहती है, वह करती नहीं है और जो करती है वह कहती नहीं है। मुख्यमंत्री जी बात तो ‘जीरो टॉलरेंस’ की करते हैं, लेकिन उनके संरक्षण में भ्रष्टाचार और अपराध को खुली छूट मिली हुई है।''

यादव ने कहा कि ''भाजपा सरकार में 10 गुना भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सवा छह साल के कार्यकाल में भाजपा का असली काम यही है कि कागजों में सब चकाचक, विज्ञापनों में सब बेहतरीन और असलियत में बदहाल उत्तर प्रदेश है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\