देश की खबरें | उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए।

उत्तरकाशी, 24 जुलाई उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए।

रविवार दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई, जिसका केंद्र उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी में जामक गांव का जंगल बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर गहराई में था।

उत्तरकाशी जिले में पांच दिनों के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जिले में भूकंप से जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। हालांकि, भूंकप से भयभीत हुए लोग घरों से बाहर निकल आए।

​उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के अलावा मनेरी, मातली, जोशियाड़ा और भटवाड़ी क्षेत्र में भी झटके महसूस किए गए।

जिले में 19 जुलाई की रात करीब 11 बजकर 56 मिनट पर भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू