विदेश की खबरें | पाकिस्तान के अनेक हिस्सों में 5.7 तीव्रता का भूकंप : पाक मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कुछ हिस्सों में बुधवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। देश के मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 11 सितंबर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कुछ हिस्सों में बुधवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। देश के मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों के अनेक इलाकों में और देश की राजधानी इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पाकिस्तान के समयानुसार दोपहर 12.28 बजे भूकंप का झटका आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई।

जियो न्यूज ने मौसम विभाग के हवाले से कहा कि भूकंप का केंद्र पंजाब प्रांत के दक्षिण पश्चिम में डेरा गाजी खान क्षेत्र के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था।

हालांकि अमेरिका भूगर्भ सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई जिसका असर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में महसूस किया गया।

इस बीच भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि पाकिस्तान में बुधवार दोपहर 12.58 बजे 5.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी इसके झटके महसूस किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\