देश की खबरें | हरियाणा के रोहतक में एक घंटे में दो बार आए भूकंप, दिल्ली में भी महसूस किये गये झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप आए। राष्ट्रीय राजधानी में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप आए। राष्ट्रीय राजधानी में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

एनसीएस के अनुसार पहला भूकंप 4.5 की मध्यम तीव्रता वाला था, जिसके झटके रात नौ बजकर आठ मिनट पर महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कुदरत का करिश्मा, जिंदा दफन किए जाने के बाद भी नवजात शिशु की बची जान.

दूसरा भूकंप रात के 10 बजे आया, जो 2.9 की तीव्रता का था।

भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: बीजेपी के वरिष्ठ नेता भंवरलाल शर्मा का निधन,95 साल की उम्र ले ली अंतिम सांस.

रोहतक, दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर है।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कई बार कम तीव्रता वाले भूकंप आ चुके हैं।

12 अप्रैल के बाद से दिल्ली में चार कम तीव्रता वाले भूकंप 12 अप्रैल (3.5), 13 अप्रैल (2.7), 10 मई (3.4) और 15 मई (2.2) को आये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट