जरुरी जानकारी | डीवीसी 2030 तक सौर ऊर्जा परियोजनाओं में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने 2030 तक लगभग 4,000 मेगावाट सौर क्षमता स्थापित करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है।

कोलकाता, पांच जुलाई दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने 2030 तक लगभग 4,000 मेगावाट सौर क्षमता स्थापित करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है।

डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार ने कहा कि निगम ने ताप विद्युत, पंप भंडारण बिजली संयंत्रों और सौर ऊर्जा को बढ़ाने के लिए 2030 तक 50,000-60,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है।

उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य तापीय और हरित ऊर्जा में लगभग 10,000 मेगावाट जोड़ना है, जिससे इसकी कुल स्थापित क्षमता लगभग 16,700 मेगावाट हो जाएगी।

डीवीसी की वर्तमान 6,700 मेगावाट स्थापित क्षमता में से 6,540 मेगावाट तापीय है।

कुमार ने डीवीसी के 77वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर कहा, “देश के उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी भागों में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। हम ताप और नवीकरणीय ऊर्जा के सही मिश्रण के साथ पर्यावरण अनुकूल तरीके से विस्तार कर रहे हैं, जिससे बिजली की लागत सस्ती रहेगी। हम 2030 तक तापीय क्षमता में 3,720 मेगावाट और सौर ऊर्जा में लगभग 4,000 मेगावाट जोड़ेंगे।”

निगम के पास अभी केवल 14 मेगावाट की स्थापित सौर क्षमता है और वह एनटीपीसी के सहयोग से 348 मेगावाट की परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा है।

कुमार ने कहा कि 250 मेगावाट प्रति घंटा क्षमता की बैटरी भंडारण क्षमता पर भी विचार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान