Rajasthan Shocker: राजस्थान के अनेक इलाकों में धूल भरी आंधी व बारिश, दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत

अचानक मौसम बदलने से शनिवार रात राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज धूल भरी आंधी आई और बारिश हुई जिससे लोगों को जहां तेज गर्मी से फौरी राहत मिली लेकिन जनजीवन प्रभावित हुआ. खैरथल-तिजारा जिले में दीवार गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई.

weather (Photo Credit: Unsplash)

जयपुर, 25 मई : अचानक मौसम बदलने से शनिवार रात राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज धूल भरी आंधी आई और बारिश हुई जिससे लोगों को जहां तेज गर्मी से फौरी राहत मिली लेकिन जनजीवन प्रभावित हुआ. खैरथल-तिजारा जिले में दीवार गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात आई तेज आंधी से भिवाड़ी कस्बे में एक दीवार गिर गई. मलबे में दबने से 21 वर्षीय सुमाया और उसकी एक वर्षीय बेटी की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना में उसका पति घायल हो गया जिसका अलवर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. बीकानेर में तूफान के कारण बिजली के कई खंभे उखड़ गए और होर्डिंग, बिजली के तारों पर गिर गए. हालांकि, बाद में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई. सीकर के एक गांव में तूफान के कारण बिजली का खंभा गिर गया जिससे आपूर्ति बाधित हुई.

इसी तरह, बाड़मेर और जैसलमेर में भी धूल भरी आंधी आई जिससे आम जन जीवन प्रभावित हुआ. धूल का असर रविवार को भी जारी रहा. तूफान के कारण दृश्यता कम हो गई. झुंझुनू में तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. ग्रामीण इलाकों में पेड़ गिरने से अनेक सड़कें अवरुद्ध हो गईं. श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में भी मौसम में आए बदलाव से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. जोधपुर और जैसलमेर में भी मौसम में इसी तरह का बदलाव हुआ और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात अनेक जिले में हल्की से मध्यम बारिश हुई, तेज धूल भरी आंधी चली. सबसे ज्यादा बारिश हनुमानगढ़ के नोहर में 53 मिलीमीटर दर्ज की गई. यह भी पढ़ें : Lalu Yadav Expels Son Tej Pratap From Party: लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी

वहीं, झुंझुनू के पिलानी में 49.8 मिलीमीटर, सीकर में 38 मिलीमीटर और तिजारा में 35 मिलीमीटर बारिश हुई. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई.

शनिवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है. वहीं, बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान बारां के अंता में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने सोमवार को जयपुर, बाड़मेर और बीकानेर में भीषण गर्मी का ‘रेड अलर्ट’, जोधपुर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और नागौर, पाली, जालौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट