देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में उत्साह के साथ मनाया गया दशहरा

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर रावण के पुतले जलाकर असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार मनाया गया।

दोनों राज्यों में राक्षस राज रावण, उसके पुत्र मेघनाद और भाई कुंभकरण के पुतले जलाए गए।

हालांकि, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पुतले जलाए गए लेकिन पटाखों का उपयोग नहीं किया गया। उनके स्थान पर पटाखों के साउंड इफेक्ट का उपयोग किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के विभिन्न भागों में कड़े सुरक्षा प्रबंधन के बीच त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

दोनों राज्यों में मोहाली, होशियारपुर, फगवाड़ा, जालंधर, अमृतसर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकुला में दशहरे का आयोजन किया।

पिछले साल कोविड के कारण दोनों राज्यों में दशहरे का त्योहार फीका-फीका रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)