खेल की खबरें | डूरंड कप: डाउनटाउन को हराकर नॉर्थईस्ट क्वार्टर फाइनल में, मोहम्मडन बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने रविवार को यहां डाउनटाउन हीरोज को 3-1 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

गुवाहाटी, 20 अगस्त नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने रविवार को यहां डाउनटाउन हीरोज को 3-1 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

परवाज भुइया ने आठवें मिनट में ही डाउनडाउन हीरोज को बढ़त दिला दी थी। टीम ने इस बढ़त को मध्यांतर तक बरकरार रखा।

नॉर्थईस्ट ने हालांकि दूसरे हाफ में जोरदार वापसी की। इबसन मेलो ने 48वें मिनट में टीम को बराबरी दिलाई जबकि चार मिनट बाद रोमेन फिलिपोटियू ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को 2-1 से आगे कर दिया।

पार्थिब गोगोई ने 78वें मिनट में नॉर्थईस्ट को 3-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने जमशेदपुर एफसी को 6-0 से हराया लेकिन इसके बावजूद नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई।

लालरेमसांग फेनाई ने 10वें मिनट में मोहम्मडन को बढ़त दिलाई और फिर 16वें मिनट में टीम को 2-0 से आगे कर दिया। डेविड लालहलानसांगा ने 28वें, 69वें, 82वें और 88वें मिनट में चार गोल दागकर मोहम्मडन की एकतरफा जीत सुनिश्चित की।

इस जीत के बावजूद मोहम्मडन की टीम क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू