खेल की खबरें | डुप्लेसिस ने मेरा काम आसान किया : रुतुराज गायकवाड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि फाफ डुप्लेसिस की गेंदबाजों पर हावी होने की काबिलियत से उनके लिये दूसरे छोर पर काम आसान हो जाता है।

मुंबई, 22 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि फाफ डुप्लेसिस की गेंदबाजों पर हावी होने की काबिलियत से उनके लिये दूसरे छोर पर काम आसान हो जाता है।

गायकवाड़ के 64 रन तथा डुप्लेसिस की 95 रन की शानदार पारी के अलावा दीपक चाहर के 29 रन पर चार विकेट के दम पर सीएसके ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स पर 18 रन से जीत दर्ज की।

गायकवाड़ ने आईपीएल वेबसाइट पर जारी किये गये वीडियो में अपने सा​थी लुंगी एनगिडी से कहा, ''फाफ के साथ काम आसान हो गया। उनके पास अपना अलग तरह का कौशल है और इसलिए वह गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं जिससे मेरा काम थोड़ा आसान हो गया।''

डुप्लेसिस और गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिये 115 रन जोड़कर सीएसके को शानदार शुरुआत दिलायी थी।

गायकवाड़ ने कहा, ''केकेआर के खिलाफ मेरे लिये कुछ समय क्रीज पर बिताना जरूरी था। हम छोटे मैदान पर खेल रहे थे और हमारे लिये क्रीज पर टिके रहना आवश्यक था।''

उन्होंने कहा, ''एक ओवर में मैंने मौका बनाया तो दूसरे ओवर में फाफ ने ऐसा किया। यह एक दूसरे को अच्छी तरह से समझने से जुड़ा है। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\