देश की खबरें | ओडिशा में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से कई स्थानों पर बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा तट पर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से राज्य में अचानक आयी बाढ़ से प्रभावित मल्कानगिरी जिले समेत कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई।

भुवनेश्वर, 20 जुलाई ओडिशा तट पर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से राज्य में अचानक आयी बाढ़ से प्रभावित मल्कानगिरी जिले समेत कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के कारण निम्न दाब का क्षेत्र बना और इसके अगले दो दिन में ओडिशा से आगे बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि राज्य में 24 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा अन्य स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने 21 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं।

मल्कानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, नुआपाड़ा, कालाहांडी और कंधमाल जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (सात से 20 सेंटीमीटर) के अनुमान के साथ ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार सुबह के बीच पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम, गजपति, रायगढ़, कटक, बौध, सोनेपुर, बोलांगीर और बारगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के अनुमान के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।

मल्कानगिरी, गंजम और बोलांगीर जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गयी।

आईएमडी ने यह भी बताया कि 20 से 22 जुलाई तक ओडिशा तट पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

मौसम कार्यालय ने मछुआरों को इस दौरान समुद्र में न उतरने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड