जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट से तेल-तिलहनों के भाव टूटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव में गिरावट दर्ज हुई। शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार आने से सोयाबीन तिलहन के भाव मजबूती दर्शाते बंद हुए।
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर विदेशी बाजारों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव में गिरावट दर्ज हुई। शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार आने से सोयाबीन तिलहन के भाव मजबूती दर्शाते बंद हुए।
बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग 0.1 प्रतिशत की तेजी है।
सूत्रों ने कहा कि सलोनी शम्साबाद में सरसों दाने का भाव करीब 250 रुपये घटाकर 8,250 रुपये क्विंटल कर दिया है जिससे सरसों के बाकी तेलों के भाव भी नरमी के साथ बंद हुए। अगली फसल आने तक सरसों की उपलब्धता निरंतर कम होती जायेगी।
सूत्रों ने कहा कि देशभर की मंडियों में सोयाबीन की आवक घटकर करीब दो लाख बोरी की रह गई है। इस वजह से सोयाबीन दाना एवं लूज की कीमतों में सुधार है। लेकिन मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई है। मांग प्रभावित होने से बिनौला तेल में भी गिरावट आई जबकि नीचे भाव पर बिकवाली कम किये जाने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 8,060 - 8,090 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 5,750 - 5,835 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 12,750 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,865 - 1,990 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,410 -2,535 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,590 - 2,705 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,880 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,520 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,500
सीपीओ एक्स-कांडला- 10,850 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,550 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,250 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,150 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6,525 - 6,575, सोयाबीन लूज 6,325 - 6,375 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)