देश की खबरें | भूस्खलन के कारण चीन की सीमा से सटा अरुणाचल का अन्जाव जिले का संपर्क शेष भारत से टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में 24 मई से भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने से चीन की सीमा से सटा अन्जाव जिला देश से बाकी भूभाग से कट गया है।

जियो

ईटानगर, 29 मई अरुणाचल प्रदेश में 24 मई से भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने से चीन की सीमा से सटा अन्जाव जिला देश से बाकी भूभाग से कट गया है।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: 8 जून से सभी प्राइवेट और सरकारी दफ्तर में कामकाज होगा शुरू, 1 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल.

अन्जाव के उपायुक्त डगबोम रिबा ने बताया कि राजमार्ग के कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण शेष राज्य से जिले का संपर्क टूट गया है।

रिबा ने कहा कि सड़क संपर्क को बहाल करने की कोशिश की जा रही है और यदि मौसम अनुकूल रहा तो शनिवार तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े | पूर्व सीएम अजीत जोगी का निधन: पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत कई नेताओं ने जताया शोक.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए सड़क मार्ग दुरुस्त होने तक अन्य राज्यों से जिले में वापस आए लोगों को अस्थायी रूप से नामसाई जिले में पृथक रखा गया है।

इस बीच बड़ी नदियों में जल स्तर घटने से राज्य के अन्य जिलों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति में सुधार हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\