देश की खबरें | घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित, 200 से अधिक विलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार तड़के 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं।

नयी दिल्ली, चार जनवरी घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार तड़के 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं।

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने सुबह-सुबह ही विमानों के आगमन और प्रस्थान को अस्थायी रूप से रोक दिया था।

एक अधिकारी ने बताया कि दृश्यता कम होने के कारण शुक्रवार रात 12.15 बजे से डेढ़ बजे के बीच 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से 13 घरेलू और चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें थीं। 200 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और अब परिचालन सामान्य हो गया है।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने सुबह छह बजकर 56 मिनट पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के उतरने और उड़ान भरने का सिलसिला जारी है, लेकिन जो उड़ानें कैट तृतीय के अनुरूप नहीं हैं वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।’’

कैट तृतीय सुविधा कम दृश्यता की स्थिति में भी विमान के परिचालन की अनुमति देती है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन का जिम्मा ‘डीआईएएल’ का है।

विमानन कंपनी 'इंडिगो' ने शुक्रवार रात एक बजकर पांच मिनट पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 6ईयात्रा परामर्श: कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान फिलहाल रोक दिए गए हैं।’’

वहीं एयर इंडिया ने रात 1.16 बजे ‘एक्स’ पर एक अपडेट में कहा कि घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता से दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान परिचालन प्रभावित हो रहा है।

शुक्रवार को भी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे 400 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं।

इंडिगो ने सुबह 10.58 बजे सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि घने कोहरे के कारण दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, श्रीनगर, गुवाहाटी और पटना में दिन के समय भी दृश्यता प्रभावित रही।

पूर्वाह्न 11 बजे एक अन्य पोस्ट में कहा गया, "हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हमारी टीम सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तत्परता से काम कर रही हैं तथा यह सुनिश्चित कर रही हैं कि मौसम में सुधार होते ही आपकी यात्रा पुनः शुरू हो।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\