देश की खबरें | टखने में दर्द के कारण गोला फेंक खिलाड़ी तूर राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के गोला फेंक के शीर्ष खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर टखने में दर्द के कारण गुरुवार से पंचकूला में शुरू हो रही राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हट गए जो आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों की अंतिम क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।

नयी दिल्ली, 25 जून भारत के गोला फेंक के शीर्ष खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर टखने में दर्द के कारण गुरुवार से पंचकूला में शुरू हो रही राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हट गए जो आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों की अंतिम क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।

कुछ दिन पहले तक एशियाई रिकॉर्ड धारक तूर विश्व रैंकिंग कोटा के जरिए पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करने की राह पर हैं। वह गत एशियाई चैंपियन और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं।

तूर ने पीटीआई को बताया, ‘‘अभी मेरे टखने में थोड़ा दर्द है और मेरे डॉक्टर ने तीन से चार हफ्तों तक थ्रो नहीं करने के लिए कहा है।’’

भारत के 29 साल के तूर के नाम कुछ समय पहले तक 21.77 मीटर का एशियाई रिकॉर्ड था। सऊदी अरब के मोहम्मद दाओबा तोलो ने 21 जून को मैड्रिड में एस्टाडियो वालेहर्मोसो प्रतियोगिता में 21.80 मीटर के प्रयास के साथ उनके रिकॉर्ड को तोड़ा।

यह देखना होगा कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) तूर की नवीनतम समस्या से कैसे निपटता है क्योंकि अधिकारी अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा दो अगस्त (क्वालीफाइंग दौर) को शुरू होगी और फाइनल तीन अगस्त को होगा।

पिछले महीने एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने स्पष्ट किया था कि ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ियों के लिए पेरिस ओलंपिक में चयन के लिए राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप (27-30 जून) में भाग लेना अनिवार्य होगा।

तूर एक जुलाई 2023 से 30 जून 2024 के दौरान पेरिस ओलंपिक का 21.50 मीटर का स्वत: क्वालीफाइंग स्तर हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने 19 जून 2023 को 21.77 मीटर की दूरी तय की लेकिन तब से वह 20 मीटर के दूरी को सिर्फ तीन बार पार कर पाए हैं।

पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज में पेरिस ओलंपिक का स्वत: क्वालीफाइंग स्तर हासिल करने वाले एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अविनाश साबले अपनी पसंदीदा स्पर्धा की जगह 1500 मीटर स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं।

बीस किमी पैदल साल के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी भी प्रतिभागियों की सूची में शामिल नहीं हैं। ये दोनों पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग स्तर हासिल कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\