खेल की खबरें | डकेट का शतक, इंग्लैंड जीत के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में चार विकेट भले ही गंवाये लेकिन सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत की औसत गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाकर शानदार शतक के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया ।

लीड्स, 24 जून इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में चार विकेट भले ही गंवाये लेकिन सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत की औसत गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाकर शानदार शतक के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया ।

जीत के लिये 371 रन के लक्ष्य के जवाब में डकेट ने 170 गेंद में 149 रन बनाये । इंग्लैंड ने चाय ब्रेक तक चार विकेट पर 269 रन बना लिये थे । उसे आखिरी सत्र में सिर्फ 102 रन की जरूरत है ।

कप्तान बेन स्टोक्स 13 और जो रूट 14 रन बनाकर खेल रहे हैं । दोनों का कुल टेस्ट अनुभव 266 मैचों का है और उन्हें टीम को जीत तक ले जाने में कोई परेशानी नहीं होती दिख रही है ।

बायें हाथ के बल्लेबाज डकेट ने सुबह के सत्र में जसप्रीत बुमराह को संभलकर खेला । बुमराह ने 16 ओवर में 55 रन दिये लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली । डकेट और जैक क्रॉली (65) ने पहले विकेट के लिये 188 रन की साझेदारी की ।

लंच के बाद कुछ देर बारिश होने से भारत को फायदा मिला और सुबह नाकाम रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 ओवर में 69 रन देकर दो विकेट लिये । उन्होंने क्रॉली को स्लिप में केएल राहुल के हाथों लपकवाया । इसके बाद पहली पारी में शतक लगाने वाले ओली पोप (आठ) को पवेलियन भेजा ।

दोहरे झटकों के बावजूद डकेट ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी ।

सुबह के सत्र में बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला । मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दबाव बनाये रखा ।

डकेट को सिराज की गेंद पर यशस्वी जायसवाल से जीवनदान भी मिला । रविंद्र जडेजा को पिच से कोई मदद नहीं मिली और डकेट ने उन्हें कई अच्छे रिवर्स स्वीप लगाये । एक रिवर्स स्वीप पर उन्होंने चौका लगाया तो दूसरी पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का जड़ा ।

कुलदीप यादव जैसे फॉर्म में चल रहे स्पिनर को नहीं उतारने का भारत को खामियाजा भुगतना पड़ा ।

शार्दुल ने डकेट और हैरी ब्रूक (0) को आउट करके भारत को मैच में लौटाने की कोशिश की । डकेट ने कवर में नीतिश रेड्डी को कैच थमाया जबकि ब्रूक ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत को कैच दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड