देश की खबरें | डीयू ने शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, पहला सेमेस्टर दो नवंबर से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक कैलेंडर बुधवार को जारी किया। इसके तहत सेमेस्टर की शुरुआत दो नवंबर से होगी और पहले और दूसरे सेमेस्टर के बीच सिर्फ चार दिन की छुट्टी होगी।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक कैलेंडर बुधवार को जारी किया। इसके तहत सेमेस्टर की शुरुआत दो नवंबर से होगी और पहले और दूसरे सेमेस्टर के बीच सिर्फ चार दिन की छुट्टी होगी।

पहला सेमेस्टर नवंबर 2022 में शुरू होगा और मार्च 2023 में समाप्त होगा और दूसरा सेमेस्टर मार्च से जुलाई तक होगा।

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे दौर के शुरू होने से पहले ही पहला सेमेस्टर शुरू हो जाएगा।

शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक, पहले सेमेस्टर की लिखित परीक्षा 27 फरवरी से 15 मार्च तक होगी जबकि दूसरे सेमेस्टर की लिखित परीक्षा 17 से 28 जुलाई तक होगी।

विश्वविद्यालय ने कहा है कि पहले सेमेस्टर की प्रायोगिकी परीक्षा 17 से 26 फरवरी तक और दूसरे सेमेस्टर की आठ से 16 जुलाई तक होगी।

एक सेमेस्टर पूरा होने के बाद आम तौर पर 15 दिन की छुट्टियां होती थी लेकिन अब सिर्फ चार दिन का अवकाश होगा जो 16 से 19 मार्च तक होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\