देश की खबरें | दिल्ली के नौरोजी नगर में डीटीसी बस ने एक अन्य बस को टक्कर मारी, दो लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीर सहित)

(तस्वीर सहित)

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस ने मंगलवार को सुबह दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नौरोजी नगर में एक अन्य बस को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि आउटर रिंग रोड पर नौरोजी नगर बस स्टैंड में दो डीटीसी बसों की टक्कर के संबंध में सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस थाने को सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि एक दल को घटनास्थल पर भेजा गया और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब आकाश द्वारा चलायी जा रही एक डीटीसी बस नौरोजी नगर बस स्टैंड पर यात्रियों को बैठा रही थी और चांदवीर द्वारा चलायी जा रही डीटीसी की एक अन्य बस ने पीछे से उसे टक्कर मार दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) रोहित मीणा ने बताया, ‘‘पश्चिम सागरपुर के दुर्गा पार्क में रहने वाले दो व्यक्तियों मुकेश कुमार और शमशुला को मामूली चोटें आयी हैं और उनका एम्स के ट्रामा सेंटर में उपचार हो रहा है।’’

डीसीपी ने कहा, ‘‘मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\