देश की खबरें | शराबी पिता ने गला दबाकर बेटी की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
जयपुर, 23 सितंबर शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात शराब के नशे में नांगलपुरम गांव में आरोपी महादेव मीणा ने अपनी पुत्री गुड्डी (14) की गला दबाकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में आरोपी की पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहता की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार सुबह मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Court Cases in India: भारतीय अदालतों में लंबित मामलों का अंबार, 4.76 करोड़ से अधिक केस पेंडिंग; सुप्रीम कोर्ट में आंकड़ा 92 हजार के पार
नाशिक के आराई गांव में 'एआई भूत' का खौफ: पुलिस ने किया पर्दाफाश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
AI Jobs India: 'एआई नौकरियां छीनेगा नहीं, पैदा करेगा'! पीयूष गोयल ने भारत को बताया दुनिया का 'चेंज एजेंट'
पीपल, प्लैनेट एंड प्रोग्रेस: एआई के भविष्य पर भारत में चर्चा
\